बिहार: मूक बधिर नाबालिग से रेप के बाद उसकी आंखें फोड़ने पर तेजस्वी बोले- सत्ता संरक्षित हैवान कब तक करेंगे शर्मसार

बिहार के मधुबनी में मूक बधिर नाबालिग लड़की से दरिंदगी के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बिहार के मधुबनी में एक नाबालिग मूक बधिर लड़की से गैंगरेप के बाद दरिंदों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ बाहर निकाल दी। सी ग्रेड पार्टी के अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी, कब तक सत्ता संरक्षित हैवान नाबालिग लड़कियों की अस्मत लूट मानवता और बिहार को शर्मसार करते रहेंगे?”

मधुबनी में नाबालिग मूक बधिर लड़की के साथ पहले दरिंदों ने रेप किया उसके बाद लड़की की दोनों आंखें फोड़ दीं, ताकि वह उनकी पहचान न कर सके। इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। खबरों के मुताबिक, लड़की घर में चूल्हा जलाने के लिए सूखे पत्ते चुनने गई थी। इसी दौरान दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बनाया।

किसी ने परिजनों को जानकारी दी कि उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई है। इसके बाद तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को इलाज के लिए पहले पीएचसी फिर सदर अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट हुआ है और उसकी दोनों आंखें डैमेज कर दी गई हैं।

पीड़िता के परिजन गरीब किसान हैं। घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और सरकार की तरफ से पीड़िता के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए।

इस मामले में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जैसे ही वारदात की सूचना मिली इस घटना में शामिल एक आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जा री है। बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।



from Navjivan https://ift.tt/3bxScBU
https://ift.tt/2LGFMNk
Previous Post Next Post